उत्तराखंड में नाै नवंबर को लागू होगा UCC, एक हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट साैंपेगी कमेटी – Namo Uttarakhand News

उत्तराखंड में नाै नवंबर को लागू होगा UCC, एक हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट साैंपेगी कमेटी

DEHRADUN,UTTARAKHAND

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नाै नवंबर को लागू होगा। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज आखिरी बैठक हुई।

सूत्रों के हवाले से सामने आया कि इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी।

बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।

अब रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नाै नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *