DEHRADUN,UTTTARAKHAND
मरचूला के कूपी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल-चाल जाना है।
इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार के द्वारा बेहतर इलाज दिया जाएगा और सरकार इस हादसे की जांच करेगी कि किन वजह से यह हादसा हुआ है उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के द्वारा भी यहां का दौरा करके घायलों का हाल-चाल जाना जाएगा ।