Mussoorie: 182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम…अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन – Namo Uttarakhand News

Mussoorie: 182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम…अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नए नाम का उद्घाटन किया। अंग्रेजों का दिए नाम कंपनी गार्डन को 182 साल बाद बदल दिया गया है।

 

अटल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह बड़े गौरव का पल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और उनको मसूरी से विशेष लगाव भी रहा। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक कंपनी गार्डन को अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। कहा कि शीघ्र ही यहां अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। कहा कि केदारनाथ चुनाव में भाजपा की जीत तय है। कहा कि एमपीजी कॉलेज और टाउन हाॅल के नाम बदलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से लोग नाम बदलने की मांग कर रहे थे। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

1842 में अंग्रेजों ने की थी स्थापना

इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल में डाॅ. एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *