28 नवंबर को एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक – Namo Uttarakhand News

28 नवंबर को एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री के 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी मसूरी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून समेत सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एडीजी एपी अंशुमान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *