दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री, ओंकारेश्वर में स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत – Namo Uttarakhand News

दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री, ओंकारेश्वर में स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों समेत स्थानीय लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर शनिवार को ऊखीमठ पहुंचे हैं।

शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी का ओंकारेश्वर मंदिर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वह यहां मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पांडव नृत्य में शामिल होंगे। वहीं जनपद के पर्यटक ग्राम सारी में एक होम स्टे में रात्रि प्रवास करेंगे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद धामी पहले सीएम हैं, जो जिले के किसी गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद ऊखीमठ पहुंचें। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर गए। यहां, भगवान केदारनाथ व भगवान मद्महेश्वर के दर्शन व पूजा के साथ ही सीएम पांडवों का आशीर्वाद प्राप्त लिया। मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास के लिए पर्यटक ग्राम सारी पहुंचेंगे। वह ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *