Uttarakhand BJP: निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार, बोले प्रदेश अध्यक्ष- शानदार जीत करेंगे दर्ज – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand BJP: निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार, बोले प्रदेश अध्यक्ष- शानदार जीत करेंगे दर्ज

DEHRADUN,UTTARAKHAND

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है और चुनाव की घोषणा होते ही अमली जामा पहनाया जाएगा। आरक्षण तय होते ही उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी निकायों में पर्यवेक्षकों की 50 से अधिक टोलियां रवाना हो जाएंगी।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा, निकाय चुनावों में भी शानदार जीत दर्ज करने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सभी सीटों पर आरक्षण के निर्धारण और चुनाव के एलान का इंतजार है। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है।

कहा, निकाय चुनाव में भी पार्टी का फोकस बूथ प्रबंधन पर रहेगा। राज्य में संगठन महापर्व के तहत गठित बूथ इकाइयों पर शीघ्र ही बैठकें की जाएंगी। जिसका पार्टी को निकाय चुनावों में बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। कहा, उम्मीदवार चयन के लिए सभी निगमों में तीन पर्यवेक्षक व अन्य निकायों के लिए पर्यवेक्षक टोली बना ली गई है।कहा, चुनाव की घोषणा होने के बाद पर्यवेक्षकों की टोलियां निगम, पालिकाओं और नगर पंचायतों का दौरा करेंगी।

उनके माध्यम से जो भी नाम सामने आएंगे, उसे जमीनी सर्वे से मिलान करते हुए प्रदेश संसदीय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें विमर्श के केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति से उम्मीदवारों की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *