Chardham Yatra 2024 : तैयारियां शुरू – Namo Uttarakhand News

Chardham Yatra 2024 : तैयारियां शुरू

तैयारियां शुरू,

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है,बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे।  मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण,अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर पंजीकरण शुरू हो सकेगा।

गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।

अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *