Uttarakhand Cabinet Meeting Today – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand Cabinet Meeting Today

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लग सकती।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी, जिसमें कई विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
कैबिनेट में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के साथ ही बेसिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन और निजी भूमि पर पेड़ कटाने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा विभागों की सेवा नियमावली और शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, पर्यटन, कृषि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *