PM MODI -“ना मामूली सपना देखता हूं और ना ही मामूली संकल्प करता हूं” – Namo Uttarakhand News

PM MODI -“ना मामूली सपना देखता हूं और ना ही मामूली संकल्प करता हूं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया |

पीएम ने कहा कि आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बादल जाएगा |
पीएम मोदी ने कहा गुरुग्राम में आधुनिक टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी के जरिए देश के कोने-कोने में लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़े हैं । एक समय था जब कार्यक्रम दिल्ली से आयोजित होते थे और देश को फायदा होता था समय बदल गया है आज गुरुग्राम में कार्यक्रम हुआ और देश जुड़ गया यह क्षमता हरियाणा दिखा रहा है |

आज देश के आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है मुझे खुशी है कि आज मुझे अवसर मिला है द्वारका एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करने के लिए |
इस एक्सप्रेसवे पर 9000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं पीएम ने कहा कि आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बादल जाएगा | इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *