54 केंद्रों पर मतगणना जारी, हरिद्वार-रुड़की में मेयर पद पर भाजपा आगे – Namo Uttarakhand News

54 केंद्रों पर मतगणना जारी, हरिद्वार-रुड़की में मेयर पद पर भाजपा आगे

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

(01:17 PM, 25-Jan-2025)

मसूरी नगर पालिका अपडेट

अध्यक्ष पद पर भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी को प्रथम चरण में 2532, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 1651, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 3136, निर्दलीय प्रत्याशी नैंसी पंवार 237, निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार 285 मत मिले हैं। वोटों की गितनी जारी है।


(12:35 PM, 25-Jan-2025)

रुड़की निगम में कांग्रेस से पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे

रुड़की नगर निगम में कांग्रेस से पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे। भाजपा के आकाश जैन ने मारी बाजी।


(12:28 PM, 25-Jan-2025)

रुड़की नगर निगम में भाजपा आगे

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 4400 कांग्रेस प्रत्याशी को 2575 और श्रेष्ठा राणा 3104 मत मिले हैं।


(12:24 PM, 25-Jan-2025)

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भाजपा का कब्जा

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अध्यक्ष बना है। प्रत्याशी डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी की भारी मतों से विजय हुई है। सभासद पद पर वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी व वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत विजय हुए है ।


(12:23 PM, 25-Jan-2025)

श्रीनगर नगर निगम में अभी तक जीते पार्षद 

– राजेंद्र नेगी बीजेपी

– विजय सोनू चमोली निर्दलीय

– उषा देवी बीजेपी

– कुसुमलता बिष्ट निर्दलीय

– पूजा बर्थवाल निर्दलीय

– भावना चौहान निर्दलीय

– गुड्डी देवी बीजेपी

– मीना देवी निर्दलीय

– सुनीता गैरोला बीजेपी

– आशीष नेगी निर्दलीय

– अंजना डोभाल बीजेपी

– शुभम प्रभाकर बीजेपी


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *