धार्मिक आस्था पर टिप्पणी से भाजपा नाराज, कांग्रेस से माफी की मांग, कमलेश रमन

UTTARAKHAND
भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा ने कहा- राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन पारिवारिक संस्कारों को निशाना बनाना उचित नहीं ।
डोईवाला मैं प्रेस को संबोधित करते हुए कमलेश रमन ने बताया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर कांग्रेस के फेसबुक पेज पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भानियावाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद धार्मिक और पारिवारिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
कमलेश रमन ने कहा कि श्राद्ध कर्म हिंदू धर्म की प्राचीन परंपरा है, जो परिवार की आस्था और भावनाओं से जुड़ी होती है। ऐसे अवसर पर टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सनातन परंपराओं और हिंदू धार्मिक मान्यताओं को किस नजरिए से देखती है।
कमलेश रमन ने राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी मोहम्मद दीपक से हाथ मिलाने के बाद क्या उसे गुंडागर्दी का लाइसेंस देते हैं कि वह किसी भी आम जनमानस के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर हाथापाई पर उतर जाए कांग्रेस के शहजादे खुद भी बदतमीजी करते हैं और कांग्रेस से समर्थित या कांग्रेस के नेता भी आप शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी मर्यादा भूल जाते हैं,
उन्होंने कहा व्यक्तिगत, पारिवारिक और धार्मिक विषयों को राजनीति में घसीटने से समाज में अनावश्यक विवाद पैदा होता है।
चुनाव आते दे कांग्रेस देश और प्रदेश में हिंसा और अराजकता भड़काने की कोशिश कर रही है कांग्रेस मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि नफरत की दुकान बन चुकी है,
कांग्रेस अपनी परंपरा के अनुसार देश की सेवा करने वाले जनरल बिपिन रावत का अपमान करती है वही देश पर मर मिटने वाले अजीत डोभाल जी के ऊपर भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करती है जो अपनी देश की सेना का सम्मान नहीं कर सकते मातृशक्ति का अपमान करते हैं युवाओं को भ्रमित करते हैं ऐसी कांग्रेस को 2027 ,2019 में यही वह प्रबुद्ध जनता होगी जो आईना दिखाने का काम करेगी,
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि धार्मिक आस्था और मानवीय संवेदनाओं का सम्मान हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस पर राहुल गांधी की ओर से कोई ट्वीट नहीं किया गया, जबकि धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषय पर टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सकारात्मक और संवेदनशील राजनीति पर ध्यान देना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में मनीष क्षेत्री, वंदना स्वामी, चंद्रभान पाल, संपूर्ण रावत और विनोद शास्त्री सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।




