Lok Sabha Election: घनसाली में सीएम धामी ने की जनसभा, बोले- हर एक को मिल रहा योजनाओं का लाभ – Namo Uttarakhand News

Lok Sabha Election: घनसाली में सीएम धामी ने की जनसभा, बोले- हर एक को मिल रहा योजनाओं का लाभ

UTTARAKHAND 3 APRIL 

LOK SABHA ELECTION 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी के घनसाली पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य बाजार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर पीएम मोदी का पैगाम लेकर आया हूं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आज हर किसी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि घनसाली वीरों की धरती है। टिहरी झील को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जी 20 समेलन टिहरी में आयोजित किया गया। यह हमारे लिए गौरव की बात है। परिवार को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन मुझे विश्वास है जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *