मुख्यमंत्री की सदस्यता के साथ कल से प्रदेश में भाजपा अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है ।  – Namo Uttarakhand News

मुख्यमंत्री की सदस्यता के साथ कल से प्रदेश में भाजपा अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है । 

DEHRADUN,UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री धामी की सदस्यता के साथ होगा प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े सदस्यता अभियान का आगाज ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने पार्टी मुख्यालय में जानकारी दी कि बेहद हर्ष का विषय है कि आज दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सदस्यता के साथ पार्टी का देश व्यापी सदस्य अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश में सदस्यता का यह क्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट द्वारा सदस्यता दिलाने के साथ विधिवत प्रारंभ हो जाएगा।

इस प्रथम कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोग भी औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे । तदोपरांत 4 सितंबर को जिले स्तर पर स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। शुरुआती पहले पखवाड़े में घर घर संपर्क के बाद सदस्यता अभियान के बड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे । दो चरणों में संपन्न होने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद अक्टूबर माह 16 से 31 तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे ।

अभियान में जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रत्येक रविवार अटल सदस्यता पर्व मनाया जाएगा। राजनैतिक सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह रविवार को ‘अटल सदस्यता पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा । चूंकि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व पीएम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल विहारी वाजपेई जी का 100वां जन्मवर्ष है। जिसके कारण पार्टी ने अभियान का प्रत्येक रविवार अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए निश्चित किया है । इस दिन सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने आस-पास के न्यूनतम 20 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।

मन की बात कार्यक्रम को भी अभियान से जोड़ा जाएगा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *