उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने PM मोदी को किया आभार व्यक्त

Rishikesh हुआ 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों कि लिस्ट मै शामिल

UTTARAKHAND 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तरीय बनाने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश को 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को सुविधाजनक और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button