राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह – Namo Uttarakhand News

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह

DEHRADUN UTTARAKHAND

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बना।

बता दें कि दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में मान-मनौव्वल के तहत इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।