चार नगर पालिका का परिसीमन जारी, दो से कुछ क्षेत्र हटाए, शहरी विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना – Namo Uttarakhand News

चार नगर पालिका का परिसीमन जारी, दो से कुछ क्षेत्र हटाए, शहरी विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना

DEHRADUN UTTARAKHAND

शासन ने प्रदेश की चार नगर पालिकाओं का परिसीमन जारी कर दिया है। वहीं, दो नगर पालिकाओं से कुछ क्षेत्रों को हटा दिया गया है, जबकि रामनगर में कुछ गांव जोड़ दिए गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इनकी अधिसूचना जारी कर दी है।

सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, पालिका किच्छा से सिरौली कलां क्षेत्र को हटाते हुए 20 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका रामनगर में चोरपानी, शिवलालपुर पांडे, शिवलालपुर रिउनिया, गौजानी और कानियां का 525 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है।

सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी

इससे इन गांवों की 7,237 की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नगर पालिका रामनगर के 20 वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका नगला से जीबी पंत विवि का क्षेत्र हटा दिया गया है। नगला के सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *