उत्तराखंड के ओपिनियन पोल में मोदी- धामी का जलवा – Namo Uttarakhand News

उत्तराखंड के ओपिनियन पोल में मोदी- धामी का जलवा

UTTARAKHAND NEWS 2024-

Loksabha Election Opinion Poll Uttarakhand: उत्तराखंड को लेकर जारी ओपिनियन पोल में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने के बाद से ही उत्तराखंड भाजपा के साथ जाता दिखा है।

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का जादू प्रदेश में चल सकता है।

पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बैठाए गए हैं। पुष्कर धामी ने पिछले दिनों प्रदेश में समान नागरिक कानून से संबंधित बिल को विधानसभा से पास कराया। यूनिफॉर्म सिविल कोड की अधिसूचना राष्ट्रपति की हरी झंडी के बाद जारी कर दी गई है। जल्द ही नियमावली को अंतिम रूप देकर प्रदेश में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इन तमाम मामलों का असर ओपिनियन पोल में दिख रहा है।

उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा के क्लीन स्वीप का अनुमान जताया गया है।  पांचों सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार का नाम ऐलान कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आए सर्वे ने अब उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। पार्टी की स्थिति एक बार फिर बेहतर होती नहीं दिख रही है। मोदी का मैजिक यूपी की तरह उत्तराखंड में भी चलता दिख रहा है।

वोट प्रतिशत भी रह सकती है बरकरार
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को उत्तराखंड में 61.01 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 31.40 फीसदी वोट शेयर मिला था। 2019 में भाजपा के वोट शेयर में 5.71 फीसदी का इजाफा हुआ था। वहीं, कांग्रेस को 3 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ था। भाजपा को एक बार फिर 60 फीसदी से अधिक वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस 30 फीसदी वोट शेयर के आसपास रह सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *