Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने सुनी जन समस्‍याएं, फैसला किया ऑन द स्पॉट – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने सुनी जन समस्‍याएं, फैसला किया ऑन द स्पॉट

Uttarkhand 17 March –

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही अपने कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाए। विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों ने सड़क पेयजल स्वास्थ्य आर्थिक सहायता समेत अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही अपने कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाए। साथ ही विभागों से इस बारे में कार्यवाही की जानकारी भी ली जाए |

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता समेत अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं। आमजन को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *