उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिन की बधाई ।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ,अनार वाला भद्रकाली मंदिर में भव्य भंडारा कर. सादगी से जन्मदिन मनाया गया, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भी पहुंचकर गणेश जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
उनकी विधानसभा मसूरी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गणों ने भी पहुंचकर उन्हें बधाई दी ।
प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने गणेश जोशी को बधाई देते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में वह गरीबों के मसीहा कहलाते हैं मातृशक्ति का सम्मान युवाओं को दुलार और अपनी विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हैं,
उनका जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया देश के बजट आने से पूर्व ही गणेश जोशी जी ने अपने जन्मदिन व बजट की खुशियों को साझा किया ।




