Lok Sabha Election: भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह – Namo Uttarakhand News

Lok Sabha Election: भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह

Uttarakhand 3 April 2024

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। ऐसे में हरीश रावत को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम मतदाता को फिर से भ्रमित करे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डर है। खुद कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आगाह किया है।

आरोप लगाया, भाजपा सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। हरीश को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को ऐसा बोलता हुआ दिखाए, जिससे मतदाता फिर से भ्रमित हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।

कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती हैं। कहा, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कई पदों पर उन्हें सुशोभित किया। इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *