हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पिंजौर पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। – Namo Uttarakhand News

हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पिंजौर पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

PANCHKULA,HARYANA | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचे। सीएम धामी ने पंचकूला , हरयाणा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता और शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में जनसभा और महिला सम्मेलन को संबोधित किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है, “एक बात साफ हो गई है कि हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, कमल फिर खिलने वाला है… आपका वोट हरियाणा की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हुआ है… अब हरियाणा सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है।”

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे पूरे हरियाणा की तस्वीर बदल गई है…चाहे वह सड़क का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, पेयजल से जुड़े मुद्दे हों या बुनियादी ढांचे का, हरियाणा में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हरियाणा में कांग्रेस ने ‘हाथ बदलेगा हालात’ का नारा दिया है लेकिन इनका इतिहास बताता है कि कांग्रेस के हाथों ने कभी हालात नहीं बदले, उल्टा कांग्रेस के हाथों ने हमेशा आम आदमी का गला घोंटने का काम किया है…”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *