राष्ट्रीय खेल…20 अक्तूबर तक पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां, हर घंटे की ली जा रही रिपोर्ट – Namo Uttarakhand News

राष्ट्रीय खेल…20 अक्तूबर तक पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां, हर घंटे की ली जा रही रिपोर्ट

DEHRADUN,UTTARAKHAND

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राज्यभर में तैयारियों की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर तय कर दी गई है। रविवार को विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के शेष कामों को भी तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए।

सभी तैयारियों की हर घंटे कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज में इस शूटिंग रेंज को बहुत पहले तैयार हो जाना था, लेकिन मई-जून में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खुलने और अन्य वजहों से देरी होती गई। अब राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने के साथ कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

सुबह आठ से रात 10 बजे तक चल रहा है सचिवालय

खेलों के आयोजन के लिए राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ही अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय खेल सचिवालय संचालित किया जा रहा है। खेल अधिकारियों की टीम सुबह आठ से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कर रही है। सुबह नौ से दो बजे तक की शिफ्ट में खुद विशेष प्रमुख सचिव भी मौजूद रहते हैं।

खेल तैयारियों की हर घंटे के हिसाब से निगरानी की जा रही है। महाराणा प्रताप कॉलेज की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज अगले आठ दिनों में तैयार हो जाएगी। उसके बाद यहां अभ्यास शुरू होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *