38वें राष्ट्रीय खेलों के सभी टेंडर के लिए 25 दिसंबर की डेडलाइन, देशभर से आएंगे खिलाड़ी – Namo Uttarakhand News

38वें राष्ट्रीय खेलों के सभी टेंडर के लिए 25 दिसंबर की डेडलाइन, देशभर से आएंगे खिलाड़ी

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित तमाम खेल उपकरण व अन्य संसाधनों की खरीद के टेंडर 25 दिसंबर तक पूरे करने की डेडलाइन तय की गई है ताकि उसके बाद बचे करीब एक महीने में खेल आयोजन को भव्य बनाने पर काम किया जाएगा। यह निर्देश खेल निदेशालय में हुई बैठक में जारी हुए। बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने भी प्रतिभाग किया।

एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि राज्य और एसोसिएशन की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं। एसोसिएशन 34 खेलों के लिए तैयार किए गए खेल स्थानों का दौरा करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) से अनुरोध करेगी ताकि वह जल्द से जल्द स्थानों के अंतिम चयन की अनुमति दें या फिर समय रहते सुझाव।

साथ ही एक पत्र रेलवे को भी प्रेषित करके विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। राज्य में देश भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसलिए खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट और राज्य के रेलवे स्टेशनों पर खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *