मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन – Namo Uttarakhand News

मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *