धर्मपुर वार्ड 56 पार्षद प्रत्याशी सुशील बगासी ने की बूथ कार्यकर्ताओं के संग बैठक
DEHRADUN,UTTARAKHAND
वार्ड नंबर 56 धर्मपुर में आज चुनाव कार्यालय पर बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया, पार्षद प्रत्याशी सुशील बगासी ने सभी क्षेत्रवासियों से कमल के आगे मोहर लगाने की अपील करते हुए हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजई बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन ने कहा कि आज नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने जा रहा है केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनमानस को मिल रहा है महिलाओं की भागीदारी नौकरियों में भी 30% राज्य सरकार ने देकर मातृशक्ति को सौगात देने का काम किया राज्य आंदोलनकारीयों को भी 10% आरक्षण देकर उत्तराखंड राज्य के सपने को साकार करने का काम सरकार ने किया आज भारतीय जनता पार्टी ने सौरभ थपलियाल के रूप में एक आंदोलनकारी को प्रत्याशी के रूप में उतार कर जनता की भावनाओं के अनुरूप दिया है।
बैठक में मौजूद रायपुर विधानसभा प्रभारी श्रीमती विनोद उनियाल, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना बागड़ी, शांति रावत, सरस्वती बागड़ी, रजनी बिष्ट, राजीव टोडी, सुषमा कुकरेती, हरिश्चंद्र पांडे, चमन लाल शर्मा, प्रदीप कोठियाल, ऊषा पाल, रचित नवानी,








