UKPSC: अब लोक सेवा आयोग हर साल कराएगा पीसीएस भर्ती परीक्षा – Namo Uttarakhand News

UKPSC: अब लोक सेवा आयोग हर साल कराएगा पीसीएस भर्ती परीक्षा


PCS- की परीक्षाएं कई-कई साल में होती हैं। इससे युवाओं को उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए सालों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बुधवार को भी दो साल बाद पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। वर्ष 2021 की पीसीएस भर्ती भी पूरी नहीं हो सकी है।

उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए अब युवाओं को कई-कई साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आयोग की ओर से हर साल पीसीएस की भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। दो साल बाद जारी हुई विज्ञप्ति में भी अभ्यर्थियों को उम्र में दो साल की छूट मिलेगी। ताकि, दो साल भर्ती नहीं होने पर उम्र निकलने वाले युवाओं को भी मौका मिल सके।

राज्य में लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाती है, लेकिन पीसीएस की परीक्षाएं कई-कई साल में होती हैं। इससे युवाओं को उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए सालों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बुधवार को भी दो साल बाद पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। वर्ष 2021 की पीसीएस भर्ती भी पूरी नहीं हो सकी है। उसमें में अभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू बाकी है।

मगर, अब लोक सेवा आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती ।

निकाली जाएगी। एक साल में ही भर्ती को पूरा भी कर लिया जाएगा। इससे जहां युवाओं को पीसीएस अधिकारी बनने का अवसर हर साल मिलेगा, वहीं पीसीएस के रिक्त पद भी अधिक समय खाली नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *