उत्तराखंड की थीम पर प्रमोशन फिल्म बनाएं, लाखों का इनाम पाएं, पीएम मोदी के सुझाव पर काम हुआ शुरू – Namo Uttarakhand News

उत्तराखंड की थीम पर प्रमोशन फिल्म बनाएं, लाखों का इनाम पाएं, पीएम मोदी के सुझाव पर काम हुआ शुरू

DEHRADUN,UTTARAKHAND

उत्तरकाशी के हर्षिल में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए जो सुझाव दे गए थे, धामी सरकार ने उस पर काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर्स के लिए लाखों का इनाम पाने का यह सुनहरा अवसर है।

उन्हें उत्तराखंड की तय की गई थीम पर प्रमोशन फिल्म बनानी होगी। जो फिल्म कसौटी खरी उतरेगी, उसे सरकार पुरस्कार देगी। उत्तराखंड फिल्म परिषद ने यह योजना तैयार की है। परिषद ही कंटेट क्रिएटर्स के बीच यह प्रतियोगिता कराएगा। प्रतियोगिता के लिए आठ श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।

इसकी मुख्य शर्त यही है कि प्रमोशन फिल्म का विषय अनूठा होने के साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन को एक नई पहचान दिलाने वाला भी होना चाहिए। अभी इस पर विचार हो रहा है कि इसे उत्तराखंड के लोगों के लिए रखा जाए या सबके लिए खुली प्रतियोगिता की जाए। सर्वोत्तम फिल्म का चयन विषय विशेषज्ञों की जूरी करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *