Uttarakhand: छात्रों को अब नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें, विभाग ने शुरू की तैयारी – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand: छात्रों को अब नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें, विभाग ने शुरू की तैयारी

DEHRADUN,UTTARAKHAND

प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के लिए पूरे साल इंतजार नहीं करना होगा। नया शिक्षा सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले उन्हें पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी।

शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को हर साल मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन सिस्टम की सुस्ती के चलते कक्षा एक से 12 वीं तक के इन छात्र-छात्राओं को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता रहा है। कोई छात्र बिना पुस्तक के स्कूल न आए इसके लिए विभाग ने स्कूलों में पुस्तकालय बनाए हैं। ताकि पुरानी किताबों को स्कूल में रखकर छात्रों को इसे उपलब्ध कराया जा सके। इसके बावजूद सभी छात्र-छात्राओं को समय पर पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पा रही थी, लेकिन शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने अभी से पाठ्यपुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

 

16 हजार स्कूलों के साढ़े आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करानी है, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *