MDDA का एक्शन, मनीराम मार्ग क्षेत्र में भवन सील

DEHRADUN, UTTARAKHAND
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की।टीम ने मनीराम मार्ग क्षेत्र में भवन सील कर दिया है। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण नहीं हो रहा था। शिकायत के बाद टीम ने काम रोक दिया है। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल भवन को सील कर दिया। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर कार्रवाई की गई। सरला अग्रवाल और रेनू गोयल द्वारा मनीराम मार्ग क्षेत्र में बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण न केवल शहरी नियोजन को प्रभावित करते हैं। इससे यातायात, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है।




