उत्तराखंड

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – Bansidhar Tiwari

DEHRADUN,UTTARAKHAND

विज्ञापन

देहरादून शहर के सौन्दर्यीकरण के तहत एमडीडीए द्वारा सहस्त्रधारा रोड समेत प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर लगाए गए फूल-पौधों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ने की घटना सामने आई है, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें टीवीएस एन्टार्क स्कूटी सवार दो युवक डिवाइडर से लगाए गए फूल उखाड़ते दिखाई दे रहे हैं।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि स्कूटी का नंबर भी ट्रेस कर लिया है और संबंधित युवकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

एमडीडीए के अनुसार सहस्त्रधारा रोड, राजपुर रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के डिवाइडरों पर बड़े पैमाने पर सजावटी पौधे और रंग-बिरंगे मौसमी फूल लगाए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य देहरादून शहर की हरियाली को बढ़ावा देना और शहर को अधिक आकर्षक बनाना है।

इन पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए प्राधिकरण की टीम नियमित रूप से निरीक्षण भी कर रही है।

हाल ही में सहस्त्रधारा रोड पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डिवाइडर पर लगाए गए कई फूलों और पौधों को उखाड़ दिया गया है।

इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दो युवक टीवीएस एन्टार्क स्कूटी पर सवार होकर डिवाइडर से फूल उखाड़ते नजर आ रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य देहरादून शहर की हरियाली को बढ़ावा देना और शहर को अधिक आकर्षक बनाना है।

उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी के निर्देश पर शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा शहरवासियों से हरियाली बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button