Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दो सीट पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दो सीट पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

UTTARKHAND NEWS -कांग्रेस में अभी हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर चल रही खींचतान चल रही है। आज प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है

उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दोनाें सीटों पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।

हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। हालांकि चर्चा है कि हरिद्वार से निर्दलीय विधायक टिकट की लाइन में है।
इसके लिए शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं। जबकि नैनीताल सीट से कई दावेदार है। इनमें यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नाम की चर्चा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द ही पार्टी दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *