Lok Sabha Election 2024: जेपी नड्डा का अब चार व पांच को उत्तराखंड दौरा, पिथौरागढ़, विकासनगर में करेंगे – Namo Uttarakhand News

Lok Sabha Election 2024: जेपी नड्डा का अब चार व पांच को उत्तराखंड दौरा, पिथौरागढ़, विकासनगर में करेंगे

UTTARAKHAND 2 APRIL 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे और उसके बाद तीन बजे विकासनगर में चुनावी जनसभा होगी। वहीं पांच को हरिद्वार में रोड शो करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब चार व पांच अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। उनके कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है। बाकी कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे और उसके बाद तीन बजे विकासनगर में चुनावी जनसभा होगी।

इसी दिन वह देहरादून में प्रवास करेंगे और टिहरी संसदीय क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद पांच अप्रैल को उनका हरिद्वार में रोड शो होगा। इसी दिन वह संतों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *