Lok Sabha Election 2024: आज हरिद्वार में रोड शो करेंगे जेपी नड्डा – Namo Uttarakhand News

Lok Sabha Election 2024: आज हरिद्वार में रोड शो करेंगे जेपी नड्डा

UTTARAKHAND 5 APRIL 2024

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संतों से आशीर्वाद लेंगे। संतों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचेंगे। जहां से रोड शो शुरू होगा।
रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *