मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव – Namo Uttarakhand News

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव

UTTARAKHAND 4 MAY

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा

शनिवार सुबह करीब पांच बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप ये घायल हो गई। वाहन में सवार चार युवकों समेत पांच की मौत हुई है।

 

पांच की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्टू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में मारे गए चार युवक और एक युवती है। जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *