भाजपा की “हर घर तिरंगा” यात्रा – Namo Uttarakhand News

भाजपा की “हर घर तिरंगा” यात्रा

UTTARAKHAND 13 AUGUST 2024

“हरघर तिरंगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान “

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ों की संख्या में बाइक पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की ।

आज रायपुर विधानसभा मैं विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में अजबपुर कला मिनी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली  जिसमें tehri lok sabha ki सांसद राज लक्ष्मी शाह  ने तिरंगा लहरा कर  यात्रा का आरंभ किया । उमेश शर्मा काऊ  ने कहा कि देश की भावनाओं के अनुरूप तिरंगा यात्रा की कड़ी से कड़ी जुड़ कर समस्त उत्तराखंड ही नहीं  बल्कि देशव्यापी तिरंगा यात्रा चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *