सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, संदेशखाली मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार – Namo Uttarakhand News

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, संदेशखाली मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार

 SC on Sandeshkhali Violence। ममता सरकार को आज सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा। संदेशखाली और शेख शाहजहां मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ ममता सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा ठकठकाया था,लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

ममता सरकार की याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुनवाई कब हो, ये CJI तय करेंगे। शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंपे जाने के हाईकोर्ट खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे पश्चिम बंगाल सरकार ने की जल्द सुनवाई की मांग की थी

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को ममता सरकार ने दी चुनौती 

ममता सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। बता दें कि मंगलवार (5 मार्च) को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी टीम पर हमले की जांच को सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे।

दरअसल, ममता सरकार का कहना है कि एसआईटी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीबीआई को मामला सौंपना बिल्कुल गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *