दिल्ली-देहरादून की दूरी 40 किमी हो जाएगी कम, सीएम ने जताया पीएम का आभार – Namo Uttarakhand News

दिल्ली-देहरादून की दूरी 40 किमी हो जाएगी कम, सीएम ने जताया पीएम का आभार

DEHRADUN,UTTARAKHAND 

देवबंद से रुड़की के बीच नई रेल परियोजना बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 40 किमी कम हो जाएगी। करीब 29.55 किमी लंबी इस नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए केंद्र ने रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी भी दे दी है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।

सीएम ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *