Uttarakhand: प्रवेश उत्सव…सरकारी स्कूलों में 80771 बच्चों का हुआ दाखिला, फूल मालाओं से हुआ स्वागत – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand: प्रवेश उत्सव…सरकारी स्कूलों में 80771 बच्चों का हुआ दाखिला, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

DEHRADUN,UTTARAKHAND

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक एक से 21 अप्रैल 2025 तक 80771 नए छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्कूलों में बच्चों का स्वागत किए जाने के साथ ही उन्हें नई पाठ्य पुस्तकें दी गईं। बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। विभागीय मंत्री ने राजकीय इंटर कालेज रानीपोखरी देहरादून एवं पौड़ी जिले के जीआईसी सबदरखाल में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने नरेंद्रनगर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल सती ने जीजीआईसी कारगी चौक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने जीआईसी कोटाबाग, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने रुद्रप्रयाग जिले के विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया। प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों के स्वागत के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इन जिलों में इतने बच्चों का हुआ नामांकन
शिक्षा विभाग के मुताबिक छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में 6476, पिथौरागढ़ में 5582, बागेश्वर में 3386, ऊधमसिंह नगर में 3426, नैनीताल में 6265, चंपावत में 3688, चमोली में 5330, उत्तरकाशी जिले में 5122, रुद्रप्रयाग में 4527, पौड़ी में 6820, देहरादून में 13613, हरिद्वार में 9288 एवं टिहरी गढ़वाल में 7248 छात्र-छात्राओं का राजकीय विद्यालयों में नामांकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *