UPSC Result: उत्तराखंड की अंजू भट्ट ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, घर पर की तैयारी, चौथे प्रयास में पाई सफलता – Namo Uttarakhand News

UPSC Result: उत्तराखंड की अंजू भट्ट ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, घर पर की तैयारी, चौथे प्रयास में पाई सफलता

DEHRADUN,UTTARAKHAND

देहरादून के विकासनगर में बरोटीवाला की अंजू भट्ट ने सिविल सेवा परीक्षा पास करके अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने सिविल सेवा के लिए घर में ही तैयारी की और अपनी मेहनत व लगन से यह साबित कर दिया कि जब कोई अपने लक्ष्य को ठान ले तो उसे पा ही लेता है।

अंजू भट्ट का परिवार मूल रूप से टिहरी जनपद के सिलवाल गांव का रहने वाला है। लेकिन, पिछले काफी वर्षों से वह विकासनगर के बरोटीवाला में ही रहते हैं। उसके पिता किशोरी लाल भट्ट असम रायफल में सूबेदार पद पर नागालैंड में तैनात हैं। माता इंदु भट्ट गृहणी हैं।

चौथे प्रयास में पास की परीक्षा

उन्होंने बताया कि वह कक्षा 10 से ही सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने का मन बना चुकी थीं। इसके लिए उन्होंने घर पर ही तैयारी करना शुरू कर दी। पढ़ाई के साथ-साथ वह तैयारी में जुटी रही। यही नहीं उन्होंने तीन बार सिविल सेवा परीक्षा में प्रतिभाग किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। बार-बार की असफलताओं से भी उनका मन अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुआ और चौथे प्रयास में उन्होंने परीक्षा को पास करके 312 वीं रैंक हासिल करने में सफलता पा ली। उनकी सफलता से उनके परिवार, गांव में उत्साह व खुशी का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *