UP – कांग्रेस को बड़ा झटका – Namo Uttarakhand News

UP – कांग्रेस को बड़ा झटका

UP – कांग्रेस को बड़ा झटका |

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे।

कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। बड़े उद्योगपति भी हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

अजय कपूर, क्योंकि तीन बार के विधायक रहे है और लगातार चुनाव भी लड़ते आए हैं। ऐसे में वह भाजपा में भी पूरी कोशिश करेंगे की उन्हें कोई मजबूत जगह मिले। ऐसे में अजय कपूर के भाजपा में आने से भाजपाइयों में पार्टी का कुनबा बढ़ने की खुशी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *