Uttarakhand News: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से टिकट की दौड़ में कांग्रेस के ये नेता सबसे आगे – Namo Uttarakhand News

Uttarakhand News: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से टिकट की दौड़ में कांग्रेस के ये नेता सबसे आगे

Lok Sabha Election 2024 –

कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जबकि भाजपा ने इस मामले में मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। मंगलवार शाम को कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

कांग्रेस आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जबकि भाजपा ने इस मामले में मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। मंगलवार शाम को कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

उधर कांग्रेस की राज्य समिति ने नैनीताल-लोकसभा सीट से चार दावेदारों के नाम भेजे हैं। इसमें भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत और प्रकाश जोशी के नाम हैं। अब देखना है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों में से किसी एक नाम पर मोहर लगाती है। या फिर किसी कद्दावर नेता को इस सीट से चुनाव लड़वाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *