Vande Bharat में पैसेंजर को मिली फंगस लगी दही, एक्स पर शेयर की फोटो; फिर भारतीय रेलवे ने लिया ये एक्शन – Namo Uttarakhand News

Vande Bharat में पैसेंजर को मिली फंगस लगी दही, एक्स पर शेयर की फोटो; फिर भारतीय रेलवे ने लिया ये एक्शन

 देहरादून से आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में फंगस मिलने पर यात्री ने रेल मंत्री व भारतीय रेलवे से एक्स पर शिकायत की है। यात्री की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने तत्काल संज्ञान लेकर यात्री को दूसरा आहार उपलब्ध कराया।

मंगलवार को देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने वंदे भारत में मिले खाने की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने रेल मंत्री व भारतीय रेलवे को भी टैग किया। यात्री ने लिखा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन के खाने में फंगस लगी है, जिससे यह उम्मीद नहीं थी।

भारतीय रेलवे ने ट्वीट पर लिया संज्ञान

यात्री के पोस्ट पर भारतीय रेलवे ने इसका तत्काल जवाब देते हुए आईआरसीटीसी को त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए। आईआरसीटीसी देहरादून के स्टेशन अधिकारी अमित राणा ने बताया कि यात्री को खाने के साथ एक कंपनी की पैक्ड दही दी गई थी। जिसमें फंगस लगी हुई थी।

शिकायत के बाद मिला दूसरा खाना

दरअसल दही पैक्ड थी और 18 मार्च तक उपयोग की जा सकती थी। दही पर एक्सपायरी डेट 18 मार्च की लिखी थी, लेकिन अंदर से दही खराब हो गई थी। शिकायत के बाद यात्री को दूसरा खाना दिया गया। बताया कि आईआरसीटीसी ने संबंधित कंपनी को भी उक्त प्रकरण की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *