स्मार्ट प्रीपेड मीटर…16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि लौटाएगा यूपीसीएल – Namo Uttarakhand News

स्मार्ट प्रीपेड मीटर…16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि लौटाएगा यूपीसीएल

DEHRADUN,UTTARAKHAND

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर सिक्योरिटी राशि लौटाई जाएगी। यूपीसीएल के पास हर उपभोक्ता की करीब 2400 रुपये तक सिक्योरिटी राशि जमा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। 15 लाख 87 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही यूपीसीएल सिक्योरिटी राशि लौटाएगा।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया, जब पुराने मीटर को बंद करके हिसाब किया जाएगा तो उपभोक्ता चाहेंगे तो यह राशि उस बिल में समायोजित कर सकेंगे। अगर वह चाहेंगे तो उन्हें प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के तौर पर यह राशि जमा करा दी जाएगी। इस राशि से बिना रिचार्ज करे ही वह बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यूपीसीएल के पास उपभोक्ताओं का करीब 1200 करोड़ रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि जमा है। एमडी के मुताबिक, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बदलाव पूर्णतया निशुल्क है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *