उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश के सभी गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी

DEHRADUN ,UTTARAKHAND
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को राज्य के हर विकासखंड में जाकर वहां गांवों में रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। वे गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
प्रवास के दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। साथ ही जनसमस्याओं से संबंधित एक रिपोर्ट शासन को भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा, इन भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान वे यह पता लगाएं कि राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है।
सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गंभीर है। पीएम मोदी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम अंत्योदय एवं गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। अपर सचिव स्तर के अधिकारी गांवों के प्रवास पर जाएंगे तो विकास की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी शासन को हो सकेगी।




