13 March- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून यानी उच्च लागू हो गया है अब उत्तराखंड सामान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है उत्तराखंड विधानसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल को मंजूरी दे दी है अब वैधानिक तौर पर उत्तराखंड में उच्च लागू हो गया है
राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा था। राजभवन ने इस पर विचार करने के बाद विधायी विभाग को भेजा था। विधायी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। चूंकि यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए बिल अनुमोदन के लिए राज्यपाल से राष्ट्रपति को भेजा गया था।
उत्तराखंड विधानसभा से यूसीसी बिल पास होने के बाद इसे राजभवन भेजा गया था। इस पर राष्ट्रपति भवन को फैसला लेना था। अब राष्ट्रपति से मुहर लगने के बाद यूसीसी राज्य में कानून लागू हो जाएगा।
आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया था। विधानसभा सदन में विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ था।