LOK SABHA ELECTION 2024-उत्तराखंड में 85 से कम उम्र के वृद्ध वोटरों को बूथ तक लेकर जाएगी डोली – Namo Uttarakhand News

LOK SABHA ELECTION 2024-उत्तराखंड में 85 से कम उम्र के वृद्ध वोटरों को बूथ तक लेकर जाएगी डोली

UTTARAKHAND 23 MARCH

85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने एक खास टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे, जिनकी आयु 85 से कम है, लेकिन वे मतदेय स्थल तक जाने में असमर्थ हैं। उन्हें डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक पहुंचाया जायेगा।

85 से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा
उत्तराखंड में 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं को तो घर से मतदान की सुविधा है, लेकिन इससे कम आयु वर्ग के उन वृद्ध और कमजोर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग डोली भेजेगा, जो बूथ तक जाने लायक स्थिति में नहीं होंगे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए हमने एक टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे। बीएलओ के माध्यम से ये सुविधा दी जाएगी।

नमामि बंसल ने बताया कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए हाईकोर्ट से याचिका वापस होने की सूचना अब चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का फैसला लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *